
धर्मशाला – राजीव जस्वाल
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला आज दोपहर तक दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। अप्रैल में परीक्षाएं पूरी हो गई थीं, इसके बाद से दो महीने से ज्यादा समय से विद्यार्थी परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे थे। आज विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है।
परीक्षार्थी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट hpbose.org और जागरण जोश की वेबसाइट पर भी रिजल्ट देख सकते हैं। शिक्षा बोर्ड इससे पहले 24 जून को रिजल्ट घोषित करने की बात कर रहा था। लेकिन अंकतालिका के मिलान के दौरान गड़बड़ पाई गई, जिस कारण तिथि आगे बढ़ा दी गई।
दोपहर बाद आ सकता है परिणाम
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डाक्टर सुरेश कुमार सोनी का कहना है बोर्ड की पूरी तैयारी है। सब ठीक रहा तो दोपहर बाद तक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
