हिमाचल विधानसभा चुनाव: टिकट के लिए कांग्रेस ने मांगे आवेदन, बताना होगा ये सब

--Advertisement--

Image

शिमला, 26 अगस्त – जसपाल ठाकुर

प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में चुनाव लड़ने के पार्टी इच्छुक उम्मीदवारों से सादे कागज पर या ईमेल के द्वारा आवेदन मांगे है। प्रार्थी अपना आवेदन पूरे बायो डाटा के साथ जिसमें पूरा नाम डाक पते सहित, विधानसभा क्षेत्र जहां से चुनाव लड़ना है, जाति और शैक्षणिक योग्यता व अन्य पार्टी से सम्बंधित पूरे विवरण एवं अनुभव सहित सादे कागज पर ईमेल द्वारा आवदेन किया जा सकता है।

ऑनलाइन आवदेन आज सांय 5 बजे से ईमेल himachalcongress2022elections@gmail.com  पर या सादे कागज पर 1 सितम्बर सांय 5 बजे तक भेजे जा सकते है। लिखित आवदेन सीधे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन या जिला कांग्रेस कमेटी की मार्फ़त भी भेजे जा सकते है। आवेदन की कोई भी फीस नही रखी गई है।

आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर हुई बैठक में यह निर्णय लिया। इस दौरान चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति पर भी विचार विमर्श किया गया।

प्रदेश कांग्रेस सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने बताया कि इस बार प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी टिकट आवेदन की प्रक्रिया को सरल व आम बनाते हुए इसे निःशुल्क रखने का निर्णय लिया गया है जिसमेँ  पार्टी का कोई भी नेता या कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी टिकट के लिए आवदेन कर सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...