हिमाचल: राजकीय सम्मान के साथ शहीद नायक दिलावर खान सुपुर्द-ए-खाक, अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा                                                                                              

श्रीनगर के कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए नायक दिलावर खान (28) को गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शहीद की पार्थिव देह दोपहर करीब 2 बजे बंगाणा उपमंडल में उनके पैतृक गांव घरवासड़ा लाई गई।

इस दौरान पूरा क्षेत्र शहीद दिलावर खान अमर रहे के नारों से गूंज उठा। सेना के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ शहीद को सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान नमाज-ए-जनाजा अदा करके शहीद को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। गांव वासियों ने अपने वीर बेटे की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होकर उन्हें विदाई दी।

इस दौरान विधायक विवेक शर्मा, एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एएसपी संजीव भाटिया, एसडीएम सोनू गोयल सहित भारतीय सेना, पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारियों ने घरवासड़ा पहुंचकर शहीद की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

वर्ष 1996 में जन्मे दिलावर महज 18 साल की उम्र में सेना में भर्ती हुए थे। शहीद जवान के परिवार में उनके कृषक पिता कर्मदीन, माता भोला बीबी, एक भाई, एक बहन, पत्नी जमीला और 3 साल का बेटा जुनैद हैं।

नायक दिलावर खान (28) सेना की 28 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे। बुधवार को सीमावर्ती कुपवाड़ा के ट्रमखान जंगलों में एक मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में इलाज के दौरान वह वीरगति को प्राप्त हुए।

--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुंजर महादेव में लगाया जाएगा 18वा वार्षिक लंगर – श्री मणिमहेश लंगर सेवादल ज्वाली 

ज्वाली  - अनिल छांगू श्री मणिमहेश लंगर सेवादल जवाली द्वारा...

डल लेक में राधाष्टमी पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे आयोजित: केवल सिंह पठानियां

विकासात्मक प्रदर्शनी लगाने के भी विभागीय अधिकारियों को दिए...

ओएमआर शीट की स्कैनिंग पूरी, 13 पोस्ट कोड की लिखित परीक्षा का नतीजा जल्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने 13...

40 दिनों से नाले का मटमैला पानी पी रहे 600 ग्रामीण, डीसी को सुनाया दुखड़ा

सरकार की हर घर जल, स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने...