
मंडी – डॉली चौहान
पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत एक युवती के साथ उसके मौसा द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, युवती मेडिकल जांच में गर्भवती भी पाई गई है, वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सुंदरनगर पुलिस को दी गई शिकायत में मंडी जिला के जोगिंद्रनगर उपमंडल के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी अपनी माता के साथ सुंदरनगर के भोजपुर में किराए के मकान में रहती है, लेकिन बीते रोज उसके मौसा ने कई बार उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।
जिस कारण वह गर्भवती हो गई और उसे यह बात किसी से भी न कहने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जिस पर पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार को मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। दोषी खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
