हिमाचल मे तीन दिन भारी बारिश-तूफान, 16 जून तक मौसम के रौद्र रूप दिखाने का पूर्वानुमान

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश में तीन दिनों के दौरान मौसम रौद्र रूप दिखाएगा। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में 11 से 13 जून तक अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश होगी। इस दौरान कुछ स्थानों पर तूफान भी चलेगा। इसके लिए विभाग द्वारा यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत राज्य में 16 जून तक मौसम खराब बना रहेगा।

 

इस दौरान कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होगी। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार को दिन के समय मौसम साफ बना रहा। हालांकि दोपहर तक मौसम साफ बना रहा। मगर दोपहर बाद शीलहरों का प्रवाह शुरू हो गया था। शीतलहरों के प्रवाह से अधिकतम तापमान में फिर से गिरावट आई है।
 

अधिकतम तापमान में एक से छह  डिग्री तक की गिरावट आई है। तापमान में गिरावट आने के बाद लोगों ने दिन के समय पड़ रही गर्मी से राहत ली है। सोलन के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा छह डिग्री तक की गिरावट आई है। सुन्दरनगर व हमीरपुर में पांच, ऊना, कांगड़ा व बिलासपुर मे चार डिग्री तक पारा गिरा है। शिमला व चम्बा में एक डिग्री तक पारा लुढ़का है। तापमान में गिरावट आने के बाद प्रदेश में लोगों ने दिन के समय पड़ रही भीषण गर्मी से काफी हद तक की राहत ली है।

 

प्रदेश कई स्थानो ंपर बीते 24 घटों के दोरान बारिश दर्ज की गई है। पालमपुर में सबसे ज्यादा 78 मिलीमीटर बारिश आंकी गई है। पावटा साहिब में 70 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश होने से पहाड़ों के न्ूयनतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में अगामी तीन दिन के दौरान भारी बारिश होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...