हिमाचल में 300 से अधिक डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों और फार्मासिस्टों का होगा तबादला

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सरप्लस स्टाफ का तबादला किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से सरप्लस स्टाफ की सूची मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने छंटनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग और अस्पतालों में 300 से अधिक डॉक्टर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट व अन्य कर्मचारी सरप्लस हैं। ये काफी समय से एक ही स्थान या फिर घरों के पास डटे हैं। इन्हें अब जरूरत के अनुसार बदला जाएगा।

कोरोना के चलते सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के 75 फीसदी स्टाफ को फील्ड में सेवाएं देने के लिए कहा है। अस्पतालों की ओपीडी और मरीजों के ऑपरेशन करने के लिए 25 फीसदी डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ अस्पतालों व कार्यालय में रहेगा। एमबीबीएस डॉक्टरों के साथ सीनियर डॉक्टर भी फील्ड में जाकर कोरोना आइसोलेट मरीजों की घर पर जांच करेंगे।  प्रदेश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।

हजारों की संख्या में कोरोना मरीज घरों में आइसोलेट हैं। कोरोना पर काबू पाने और व्यवस्था जांचने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्री फील्ड में गए थे। इस दौरान स्टाफ की कमी के बारे में उन्हें अवगत कराया गया था।

स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि  सरप्लस स्टाफ को इधर-उधर किया जा रहा है। सरकार के पास इन कर्मचारियों की लिस्ट पहुंच गई है। कोरोना के चलते स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। विशेष परिस्थितियों में ही स्वास्थ्य कर्मियों को छुट्टी दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...