हिमाचल में 14 साल की नाबालिग से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

शिमला, 09 मई – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला के चौपाल उपमंडल में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना कुपवी थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस अपराध को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को  गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अभियुक्त कुपवी क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले हैं।

शिकायत के अनुसार दोनों आरोपी बीती रात पीड़िता के घर घुसे थे। यहां उन्होंने नाबालिग को घर में अकेला देख कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।

शिकायत पर कुपवी पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए अभियुक्तों की तलाश शुरू की, और दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अक्षय और राजेंद्र के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्त अहनोग गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस के मुताबिक अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कुपवी में आईपीसी की धारा 458, 376डी, 34 व पोक्सो एक्ट के तहत मुक़दमा दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...