हिमाचल में 14 अध्यापकों को मिला राज्य स्तरीय शिक्षक अवार्ड

--Advertisement--

शिमला, 5 सितंबर – नितिश पठानियां

शिक्षक दिवस पर हिमाचल प्रदेश के 14 शिक्षकों को राज्यस्तरीय शिक्षक अवार्ड से सम्मानित किया गया। राजभवन शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक समारोह में इन शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

इस वर्ष राज्य स्तरीय शिक्षक अवार्ड के लिए प्रदेश भर से 40 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिन्हें शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय कमेटी ने जांच के बाद विभिन्न मापदंडों को ध्यान में रखते हुए 13 शिक्षकों के नाम अवार्ड के लिए फाइनल किए हैं।

एक नाम आज सुबह ही सूची में शामिल किया गया यानी कुल 14 शिक्षकों को राज्यपाल ने स्टेट अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीते वर्ष के दो राष्ट्रीय सम्मान पा चुके शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने बताया कि हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य है और शिक्षा में गुणवत्ता लाने का प्रयास सरकार कर रही है। सरकारी स्कूलों ढांचा का मजबूत हो। इसके लिए और अधिक कार्य करने की जरूरत है।

इस दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी सम्मान समारोह में मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि हिमाचल में शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए है। शिक्षकों की भर्ती करने के अलावा कम बच्चों वाले स्कूल बन्द किए है।

सरकारी स्कूलों में कम होती शिक्षकों व बच्चों की संख्या के सवाल पर उन्होंने कहा की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करेंगे, जिससे भविष्य में सुधार हो ।

उधर, सम्मान पाने वाले शिक्षकों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि एक शिक्षक के लिए इससे बेहतर क्या हो सकता है कि शिक्षक दिवस पर उसके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान मिले।

इन सम्मान पाने वाले शिक्षकों ने स्कूलों में बच्चों के साथ जुड़कर शिक्षा को आगे बढ़ाने के साथ साथ कोरोना काल में लोगों को जागरूक भी किया और बेहतर परिणाम भी लाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...