हिमाचल में 12 IPS के तबादले, एक को पोस्टिंग…सिरमौर, L&S व बिलासपुर के SP ट्रांसफर

--Advertisement--

Image

शिमला, 22 सितंबर – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने वीरवार शाम 12 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। जबकि एक शीर्ष अधिकारी को पोस्टिंग दी है।

इसमें सिरमौर, लाहौल-स्पीति व बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं। पोस्टिंग का इंतजार कर रहे 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रेम कुमार ठाकुर को एपीएंडटी (AP&T) में आईजीपी (IGP) का पद दिया गया है।

तृतीय आईआरबी बटालियन पंडोह की कमांडेंट सौम्या सांबशिवन का तबादला पीटीसी डरोह में बतौर पुलिस अधीक्षक किया गया है।

छठी आईआरबी बटालियन कोलर की कमांडेंट शुभ्रा तिवारी को एनसीबी, सीआईडी (NCB & CID) में एसपी के पद पर तैनाती दी गई है। वो डीआईजी की हायर पोस्ट पर तैनात रहेंगी।

हिमाचल के राज्यपाल के एडीसी रमन कुमार मीणा को सिरमौर में बतौर पुलिस अधीक्षक तैनाती दी गई है। सिरमौर के एसपी ओमापति जम्वाल का तबादला स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो, एसआईयू में एसपी के पद पर किया गया है।

सकोह बटालियन में कमांडेंट के पद पर तैनात संजीव कुमार गांधी का तबादला जुन्गा में इसी पद पर किया गया है। पीटीसी डरोह में एसपी के पद पर तैनात राजेश कुमार धर्माणी की ट्रांसफर छठी आईआरबी बटालियन कोलर में की गई है।

बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक एसआर राणा का तबादला सकोह बटालियन में बतौर कमांडेंट किया गया है।

स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो, एसआईयू के एसपी डाॅ. कार्तिकेन गोकुल चंद्रन को पुलिस मुख्यालय में एआईजी के पद पर किया गया है।

लाहौल-स्पीति के एसपी मानव वर्मा का तबादला इसी पद पर बिलासपुर में किया गया है। जुन्गा के कमांडेंट भगत सिंह का स्थानांतरण पंडोह बटालियन में बतौर कमांडेंट किया गया है।

कांगड़ा में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात मयंक चौधरी को लाहौल-स्पीति में बतौर पुलिस अधीक्षक तैनाती दी गई है। शिमला के एएसपी अभिषेक एस को राज्यपाल का एडीसी नियुक्त करने के आदेश भी जारी हुए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...