हिमाचल में हाईड्रो प्रोजेक्ट में हादसा, मुल्थान बाजार में बाढ़ जैसे हालात, दुकानों में घुसा पानी, मची अफरा-तफरी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मंडी-कांगड़ा की सीमा पर स्थित 25 मैगावाट की पन विद्युत परियोजना लबांडग की एचआरडी टनल में रिसाव के चलते मुलथान गांव में पानी भर गया है। इलाके में अचानक पानी भरने से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

बताया जा रहा है कि मंडी-कांगड़ा सीमा पर बने हाइड्रो प्रोजैक्ट का पेनस्टाॅक अचानक फट गया, जिससे तेजी से पानी साथ लगते मुलथान गांव में भरने लगा। पानी की जद में आने से किसानों की उपजाऊ फसले बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई हैं।

बाजार में भी पानी के साथ मिट्टी का जमाव हो गया है। हालात बिगड़ते देख पुलिस, प्रशासन समेत हाइड्रो  प्रोजैक्ट के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। शुक्रवार सुबह आए पानी के बवंडर से लोगों में दहशत भी फैल गई है।

बता दें कि परियोजना का कार्य वर्ष 2003 में शुरू हुआ था। बीते वर्ष भी इस हाइड्रो प्रोजेक्ट की एचआरडी टनल में रिसाव के चलते भारी नुकसान हुआ था। फरवरी 2024 में ही इस परियोजना से विद्युत उत्पादन आरंभ हुआ और लगभग तीन महीने बाद उत्पादन फिर ठप हो गया है।

इस बारे परियोजना प्रबंधन का कहना है कि शुक्रवार सुबह हाइड्रो प्रोजेक्ट का पेनस्टॉक अचानक फट गया, जिससे एचआरडी टनल में पानी का रिसाव शुरू हो गया। फिलहाल विद्युत उत्पादन रोका गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...