हिमाचल में हजारों कर्मचारियों के नियमितीकरण पर आज होगा फैसला

--Advertisement--

Image

वैसे तो यह प्रक्रिया हर साल अपनाई जाती है, लेकिन उपचुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब विभाग इस पर फैसला लेगा कि इस सूची को जारी करने के लिए सीईओ कार्यालय से अनुमति ली जाए या नहीं। 

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में 30 सितंबर को तीन साल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारियों समेत विभिन्न श्रेणी के कर्मचारियों के नियमितीकरण पर गुरुवार को फैसला होगा। वैसे तो यह प्रक्रिया हर साल अपनाई जाती है, लेकिन उपचुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब विभाग इस पर फैसला लेगा कि इस सूची को जारी करने के लिए सीईओ कार्यालय से अनुमति ली जाए या नहीं। फिलहाल विभिन्न विभागों ने नियमितीकरण के संबंध में कर्मचारियों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है।

 पांच अक्तूबर को प्रस्तावित शिक्षक सम्मान समारोह टला

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर पांच अक्तूबर को आयोजित किए जाने वाले शिक्षक समारोह को उपचुनावों के चलते टाल दिया गया है। इस समारोह में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए शिक्षण सामग्री तैयार करने वाले राज्य स्रोत समूह के करीब 150 शिक्षकों सहित कुछ अन्य शिक्षकों को सम्मानित किया जाना था। अब इस समारोह का आयोजन नवंबर के दूसरे सप्ताह में होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...