हिमाचल में मॉब लिंचिंगः मंदिर में चोरी और आग लगाने का शक, लोगों ने मार डाला युवक

--Advertisement--

शिमला – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में मॉब लिचिंग का मामला सामने आया है. यहां पर एक 38 साल के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. बाद में युवक का शव जला दिया. आरोप है कि सुबूत मिटाने के लिए शव को जलाया गया है. अब घटना के 11 दिन बाद मां की शिकायत पर पुलिस ने मर्डर का केस दर्ज किया है.

जानकारी के अनुसार, शिमला की सुन्नी तहसील के घणाहट्टी के गांव बझोल का यह मामला है. मृतक युवक गांव खरयाड़, डॉकघर पनेश में रहता था. यहां पर मंदिर में चोरी के शक में एक युवक को लोगों ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई.बाद में युवक के शव को जला दिया गया. युवक गांव के ही एक परिवार के पास मजदूरी करता था.

युवक की मां तारा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा टीकमचंद 9 साल से पनेश से साथ लगते गांव खरयाड़ में सेवानन्द के घर पर काम करता था. 22 मार्च को सेवानन्द की पत्नी प्रभा ने उन्हें फोन कर बताया कि बेटा टीकमचंद गिर गया है और उसकी मौत हो गई है.

साथ ही बताया कि शव अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है. मां ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसे यह भी बताया गया था कि उसके बेटे ने मंदिर में चोरी की है. बाद में गिरने की वजह से उसकी जान गई है.

मां ने पुलिस को बताया कि स्थानीय लोगों से उसे पता चला कि 21 मार्च को उसका बेटा शीतला माता मंदिर गया था, जहां गांव के लोगों ने चोरी के शक में उसकी बुरी तरह पिटाई की और मौत होने पर शव को जला डाला. मां ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने इसके बेटे के शव को जलाकर साक्ष्य मिटा दिये हैं.

एसएचओ रामस्वरूप के बोल

बालूगंज थाने के एसएचओ रामस्वरूप ने बताया कि घणाहट्टी के नजदीक शिल्डु गाँव का ये मामला है. 22 मार्च की यह घटना है. आरोप है कि टीकमचंद मंदिर में में आ लगाई थी और मूर्तियां जल गई थी. गाँव के लोगों पर मारपीट का आरोप है. साथ ही शव को भी जलाया गया है. पुलिस की टीम मंगलवार को मौके के लिए रवाना हुई है.

एसपी शिमला संजीव गांधी के बोल

एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि इस घटना को लेकर आईपीसी की धारा 302, 201 व 202 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है. अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है. सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...