हिमाचल में मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

कुल्लू, 13 अगस्त

जिला के बंजार उपमंडल में एक मूक-बधिर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर बंजार पुलिस थाना में व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है।

पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने आरोप लगाया है कि वह पिछले 2 सालों से अपने मायके में अपनी मां और बेटे के साथ रहती है। इसी मकान की दूसरी तरफ उसकी चचेरी बहन और भाई रहता है। दोनों मूक-बधिर हैं।

महिला ने शिकायत में कहा है कि जब वह शाम के समय भ्रमण कर घर लौट रही थी तो एक ज्ञानचंद उर्फ शेर सिंह शिला निवासी मुक बधिर महिला के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

महिला ने मूक बधिर महिला के साथ हुए इस दुष्कर्म की शिकायत बंजार पुलिस थाना में दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय  से आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड मिला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...