हिमाचल में महंगी हुई अंग्रेजी शराब: 100 रुपये तक बढ़ गए दाम, रेगुलर ब्रांड में नहीं हुई अधिक बढ़ोतरी; जानें

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश में अंग्रेजी शराब के दाम 100 रुपये तक बढ़ गए हैं। साल 2026-27 के लिए कर एवं आबकारी विभाग ने शराब के नए दाम जारी कर दिए हैं। रेगुलर ब्रांड के दाम में अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई है। इनके दाम औसतन 10 से 30 रुपये तक ही बढ़े हैं।

शराब ठेकों की ऑनलाइन नीलामी बीते साल के बेस प्राइज से 10 फीसदी की बढ़ोतरी पर की गई है। सरकार ने साल 2026-27 में भी एमआरपी के तहत ही ठेके नीलाम किए हैं। साल 2025-26 में सरकार ने यू टर्न लेते हुए एमएसपी को समाप्त कर एमआरपी की व्यवस्था फिर शुरू की थी।

इससे पहले वित्त वर्ष 2024-25 में सरकार ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की तर्ज पर शराब की बिक्री की थी। इसमें शराब की बोतलों पर एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) की जगह एमएसपी (न्यूनतम विक्रय मूल्य) लिखा होता था।

रेट लिस्ट लगाना किया अनिवार्य, अफसरों के फोन नंबर भी लगेंगे साथ

शराब के ठेकों पर सभी ब्रांड की रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य रहेगा। रेट लिस्ट पर ही संबंधित क्षेत्र के कर एवं आबकारी निरीक्षक का फोन पर भी लिखना जरूरी कर दिया है।

ऐसा नहीं करने वाले शराब कारोबारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी व्यक्ति से शराब कारोबारी एमआरपी से अधिक रेट वसूलता है तो संबंधित अधिकारी को फोन पर इसकी शिकायत की जा सकेगी।

शराब का ब्रांड रेट 2025 रेट 2026

  • 100 पाईपर 1600 1655
  • वैट 69 1400 1505
  • ब्लेंडर प्राइड 1015 1040
  • 8 पीएम प्रीमियम ब्लैक 715 730
  • रॉयल चैलेंज 725 750
  • ऑल सीजन 725 755
  • ऑफिसर च्वाइस 535 545
  • राॅयल स्टैग 750 770
--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल के बाद सरकार की एक और बड़ी राहत, ईरान युद्ध के बीच हुआ बड़ा फैसला

हिमखबर डेस्क  सरकार ने ईरान की लड़ाई और उसके परिणामस्वरूप...

शादी से इंकार करने पर युवक ने मंगेतर पर किया चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

चम्बा - भूषण गुरूंग  जनपद के सलूणी क्षेत्र में एक...

एसडीएम फतेहपुर के बेटे श्रेयन बने सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी

फतेहपुर - अनिल शर्मा  प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।...