हिमाचल में मर्डरः बूढ़ी दिवाली मेले में दुकान लगाने वाले व्यापारी की हत्या

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक व्यापारी की हत्या का मामला सामने आया है.पुलिस ने दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है. व्यापारी मेले में दुकान लगाने आय़ा था, जहां उसकी हत्या कर दी गई है.

जानकारी के अनुसार, कुल्लू के निरमंड की यह घटना है. सोमवार शाम को एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. राजस्थान के व्यापारी के सिर पर लकड़ी के लट्‌ठ से वार किया गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद एसपी कुल्लू ने मौके का मुआयना किया है.

पुलिस के अनुसार, कुल्लू के निरमंड में बूढ़ी दीवाली पर मेला लगाया गया है. सोमवार देर शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि निरमंड में 2 लोगों ने एक शख्स से मारपीट की है. सूचना पर पहुंची पुलिस थाना निरमंड टीम ने शव को कब्जे में लेकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

बताया जा रहा है कि मैदान के एक कोने की तरफ झूले लगाए गए थे. इस दौरान वहां पर शाम को लड़ाई-झगड़ा होने का शोर मच गया. फिलहाल, आरोपियों की पहचान पवन कुमार और प्रवीण कुमार निवासी जिला मंडी के रूप में हुई है.

वहीं, मृतक की पहचान राजस्थान के कोटा निवासी रामेश्वर वर्मा के रूप में हुई है. रामेश्वर के सिर पर लट्ठ से वार किया गया था और सिर में गहरी चोट लगने के कारण रामेश्वर की मौत हुई है.

डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 34 IPC तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. दोनों को हिरासत में भी ले लिया गया है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...