हिमाचल में बॉर्डर से सटे इलाकों में कैफे खोलेगा बीआरओ, रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी

--Advertisement--

Image

नई दिल्ली – नवीन गुलेरिया

हिमाचल सहित देश के 12 राज्यों में बीआरओ कैफे खुलेंगे। यह कैफे बार्डर से सटे इलाकों मेंं सडक़ किनारे खोले जाएंगे। इसके रक्षा मंत्रालय ने 75 कैफे खोलने को मंजूरी दे दी है।

जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्रालय ने सुदूर सीमावर्ती क्षेत्रों में सडक़ों का जाल बिछाने के बाद अब वहां आने जाने वाले लोगों के लिए चाय पानी की सुविधा की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 75 स्थानों पर सडक़ किनारे बीआरओ कैफे की स्थापना को मंजूरी दे दी है।

रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि सीमा सडक़ संगठन (बीआरओ) के साथ 12 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में सडक़ों के विभिन्न खंडों पर 75 स्थानों पर सडक़ किनारे ‘बाआरओ कैफे’ सुविधाओं की स्थापना को स्वीकृति दी है।

इनका उद्देश्य पर्यटकों को बुनियादी सुविधाएं और सुख-साधन प्रदान करना तथा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार सृजन के अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

बीआरओ की पहुंच सुदूर के सीमावर्ती क्षेत्रों में है और रणनीतिक जरूरतों को पूरा करने के अलावा, यह उत्तरी और पूर्वी सीमाओं के सामाजिक-आर्थिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप इन खूबसूरत जगह पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है।

प्रतिकूल जलवायु और भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए इन सडक़ों पर पर्यटकों के अनुकूल और सुविधाजनक आवागमन के लिए, इन क्षेत्रों में प्रमुख पर्यटक स्थलों तथा सर्किटों के साथ बहु-उपयोगी सडक़ के किनारे इन सुविधाओं को स्थापित करने की आवश्यकता को समझा गया था।

इन सडक़ों के दुर्गम और बहुत दूर होने के कारण वहां व्यापक वाणिज्यिक गतिविधि कठिन है, इसलिए बीआरओ ने दूरदराज के स्थानों पर ये सुविधाएं शुरू करने की जिम्मेदारी ली है। इस योजना में लाइसेंस के आधार पर एजेंसियों के साथ सार्वजनिक निजी भागीदारी प्रणाली में सडक़ किनारे सुविधाओं के विकास और संचालन का प्रावधान है।

एजेंसियां बीआरओ के दिशानिर्देशों के अनुसार इन सुविधाओं का डिजाइन, निर्माण और संचालन करेंगी। दो और चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग, फूड प्लाजा,रेस्तरां, पुरुषों, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए अलग-अलग विश्राम कक्ष, प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं,एमआई रूम आदि जैसी सुविधाएं प्रदान करने का प्रस्ताव है।

लाइसेंसधारियों का चयन प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। समझौते की शर्तें 15 वर्ष तक लागू रहेंगी, जिन्हें पांच साल तक की अवधि के लिए बढ़ाया जा सकता है।

मंत्रालय ने बताया है कि जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बीआरओ कैफे बनाए जाएंगे उनमें अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, असम, मणिपुर, नागालैंड, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड शामिल हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च...

जिला में भेजी गैस सिलेंडर की 14 गाड़ियां – उपायुक्त

हिमखबर डेस्क  उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि आज...

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...