हिमाचल में “बाइक रेहड़ी” पलटने से दंपति की मौत, चार बच्चों सहित 9 घायल

--Advertisement--

ऊना,22 जुलाई – अमित शर्मा

हिमाचल के ऊना जनपद में हरोली थाना के तहत पालकवाह में “बाइक रेहड़ी” पलटने से दंपति की मौत हो गई, जबकि चार बच्चों सहित 9 प्रवासी घायल हुए हैं।  तीन को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। जबकि छह का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार जारी है।

मृतकों की पहचान रमेश पुत्र धनपत व उसकी पत्नी ओमवती निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने  शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक रविंद्र कुमार निवासी यूपी हाल रिहायश लालसिंगी ऊना शुक्रवार को रोजाना की तरह  पारिवारिक सदस्यों के साथ बाइक के साथ रेहड़ी जोड़कर खेती के कार्य में गया हुआ था।  इस दौरान प्रवासी मजदूरों के बच्चे भी साथ रहे।

रात्रि को वापस लालसिंगी लौटते समय में पालकवाह के समीप “बाइक रेहड़ी” अनियंत्रित होकर दीवार से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में ओमवती पत्नी रमेश निवासी यूपी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार बच्चों सहित 9 प्रवासी घायल हो गए।

घायलों को 108 की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से ओमवती के पति रमेश चंद, बेटा अजय, खुशी पुत्री दीनदयाल व वनीता पत्नी राजेंद्र निवासी यूपी को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया। जबकि शेष छह का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार जारी रहा।

पीजीआई ले जाते समय रमेश चंद की मौत हो गई। पुलिस ने रमेश चंद व उसकी पत्नी ओम वती का शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी हरोली मोहन रावत का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...