हिमाचल में पकड़ी अवैध रूप से चल रही दो वॉल्वो बसें, लगाया जुर्माना

--Advertisement--

Image

हिमखबर/संपादक – अनिल कपलेश

अवैध रूप से चलने वाली बाहरी राज्य की वोल्वो बसों के खिलाफ हिमाचल पथ परिवहन निगम और परिवहन विभाग की कार्रवाई जारी है।

मंगलवार देर रात को उपमंडल नादौन में यूपी और हरियाणा नंबर की दो निजी वॉल्वो बसों को सवारियां ढोते पकड़ा गया। कार्रवाई देर रात 9:30 बजे से 10:45 बजे के बीच हुई है।

इस दौरान कुछ यात्रियों ने नोकझोंक करने का प्रयास भी किया। जिस पर मौके पर पुलिस टीम को बुलाया गया। परिवहन विभाग ने दोनों निजी बस ऑपरेटरों को 10-10 हजार रुपए जुर्माना लगाया है।

हालांकि रात के समय यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसलिए दोनों बसों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। लेकिन दोनों बस ऑपरेटरों के संचालकों को हमीरपुर स्थित आरटीओ कार्यालय तलब किया गया है।

जहां पर इन दोनों बस ऑपरेटरों से गहन पूछताछ होगी। यह दोनों बसें कांगड़ा जिला के बैजनाथ के समीप बीड़ से हमीरपुर होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुई थी।

दोनों बसों को पकड़ने के लिए विभागीय टीम ने हमीरपुर में जाल बिछाया था। लेकिन सूचना लीक होने के कारण दोनों बसें सुजानपुर से हमीरपुर आने के बजाय सुजानपुर से बाया रैल बड़ा होकर नादौन पहुंच गईं।

हमीरपुर में बसों के ना आने पर विभागीय टीम ने सूचना जुटाई और नादौन बस स्टैंड के बाहर पहुंच गए। जहां पर दोनों बसों को पकड़ा गया और जुर्माना ठोका गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टीबी मुक्त हमीरपुर के लिए डीसी ने किया 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ

लगभग 1.70 लोगों की जांच करेंगी स्वास्थ्य विभाग की...

एक फैसले का असर, हाई स्पीड से चढ़ा शेयर बाजार, सोना-चांदी के दाम भी फिसले

हिमखबर डेस्क  ईरान के साथ पांच दिन युद्ध टालने के...

बाबा बालक नाथ के दरबार में 10 दिन में बिका ₹60 लाख का प्रसाद, सात समंदर पार से आ रही भारी डिमांड

हिमखबर डेस्क  उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर...