हिमाचल में नौ निजी बीएड कॉलेजों पर बिना मंजूरी सीटें बढ़ाने का आरोप, जांच शुरू

--Advertisement--

राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने इन बीएड कॉलेज प्रबंधकों को नोटिस जारी कर वर्ष 2018 से मंजूर हुई सीटों का रिकॉर्ड देने को कहा है।

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के नौ बीएड कॉलेजों पर बिना मंजूरी लिए सीटें बढ़ाने के आरोप में जांच शुरू हो गई है। राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने इन बीएड कॉलेज प्रबंधकों को नोटिस जारी कर वर्ष 2018 से मंजूर हुई सीटों का रिकॉर्ड देने को कहा है।

सीबीआई की विशेष एसआईटी और हाईकोर्ट में दिए शपथपत्र का ब्योरा भी मांगा है। इसके अलावा बीते पांच वर्षों में बीएड कॉलेजों को मंजूर की सीटों की राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से भी जानकारी मांगी है।

अगस्त के पहले सप्ताह में विनियामक आयोग की अदालत में इस मामले की सुनवाई होगी। आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि सभी तथ्यों को जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के पास सूत्रों से शिकायतें आई हैं कि कुछ निजी बीएड कॉलेजों में मंजूर सीटों से अधिक सीटों पर दाखिले किए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) को भी इस बाबत अंधेरे में रखा गया है। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने नौ निजी बीएड कॉलेजों को नोटिस जारी कर जवाबतलबी की है।

इन कॉलेजों से वर्ष 2018 से मंजूर होती आई सीटों की सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित जानकारी मांगी गई है। वर्तमान में इन कॉलेजों में कितनी सीटों पर दाखिले किए जा रहे हैं। इसका ब्यौरा भी मांगा गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से भी नौ निजी बीएड कॉलेजों के संबंध में जानकारी देने को कहा गया है।

आयोग के अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई की एसआईटी की ओर से कुछ वर्ष पहले की गई बीएड कॉलेजों की जांच के दौरान सभी कॉलेजों ने शपथपत्र दिए थे। इन शपथपत्र की जानकारी भी देने को कहा है। हाईकोर्ट में दायर शपथपत्र भी देने को कहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टीबी मुक्त हमीरपुर के लिए डीसी ने किया 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ

लगभग 1.70 लोगों की जांच करेंगी स्वास्थ्य विभाग की...

एक फैसले का असर, हाई स्पीड से चढ़ा शेयर बाजार, सोना-चांदी के दाम भी फिसले

हिमखबर डेस्क  ईरान के साथ पांच दिन युद्ध टालने के...

बाबा बालक नाथ के दरबार में 10 दिन में बिका ₹60 लाख का प्रसाद, सात समंदर पार से आ रही भारी डिमांड

हिमखबर डेस्क  उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर...