हिमाचल में जल रक्षकों की टूल डाउन स्ट्राइक, अनुबंध अवधि 12 साल से घटाकर 8 साल करने की मांग

--Advertisement--

Image

शिमला, 01 अगस्त – जसपाल ठाकुर

जल रक्षक मांगों को लेकर आज से टूल डाउन स्ट्राइक पर है। जल रक्षकों का कहना है कि वह अपनी मांगों को सरकार के समझ कई बार उठा चुके हैं, लेकिन उनकी मांग पर कोई गौर नहीं हुआ। प्रदेश में 9 हजार के करीब जल रक्षक हैं। जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती तब तक टूल डाउन स्ट्राइक जारी रहेगी।

जल रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रूप लाल ने बताया कि उनका कॉन्ट्रैक्ट समय 12 साल है जो कि बहुत ज्यादा है, इसे घटाकर 8 साल किया जाए। उन्हें किसी भी त्योहार पर छुट्टी नहीं मिलती है। वह पूरा दिन काम करते है उन्हें मात्र 4500रूपये तनख्वाह दी जाती है। उन्होंने कहा कि आज महंगाई चरम पर है। ऐसे में इस राशि में परिवार को चलाना और बच्चोँ को पढ़ाना संभव नहीं हैं।

प्रदेश में नौ हजार जलरक्षक कार्यरत हैं। ये सभी आज से टूल डाउन स्ट्राइक पर हैं। उनकी यह हड़ताल जिला स्तर पर होगी और तब तक जारी रहेगी जबतक उनकी मांग को माना नहीं जाता हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...