हिमाचल में चुनाव से पहले बिजली बोर्ड चालक भर्ती विवादों में, आडियो वायरल, भाजपा विधायक से जोड़ा जा रहा मामला

--Advertisement--

Image

मंडी – अंशुल दीक्षित

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड में चालकों की लिखित भर्ती परीक्षा विवादों में घिर गई है। परीक्षा पास करवाने को लेकर दो लोगों में हो रही बातचीत का एक आडियो खूब वायरल हो रहा है। इन दो लोगों में से एक व्यक्ति सुंदरनगर के विधायक का चालक बताया जा रहा है।

आडियो में व्यक्ति चालक की भर्ती की परीक्षा घर से ही बैठकर देने की बात कर रहा है। 1 मिनट 47 सेकेंड के इस आडियो में पहले एक व्यक्ति दूसरे को पार्टी बदलने को लेकर बात कह रहा है, जबकि इसी बीच दूसरा व्यक्ति कहता है कि उसने पूंघ से ही परीक्षा दे दी है।

साथ ही कहता है कि 16 लोग आर्मी कोटे के लगे है और अन्य पदों की जानकारी दे रहा है, बोल रहा है कि हमने तो घर से ही पेपर दे दिया। प्रदेश में 100 चालक के पदों के लिए चार सितंबर को परीक्षा हुई है। पुलिस भर्ती परीक्षा व जेओए की परीक्षा में भी विवाद सुंदरनगर से हुआ था, ऐसे में अब इस आडियो के वायरल होने के बाद राजनीति गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

वहीं तथाकथित आडियो पर विधायक राकेश जम्वाल ने इसे उनके विरोधियों की घटिया चाल बताया है। राकेश जम्वाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आता देख उनके विरोधी सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को देखकर घबरा गए हैं और ऐसे ओछे हथकंडे अपना रहे हैं।

आडियो में उनके जिस चालक के घर बैठकर चालक की लिखित परीक्षा देने की बात कही जा रही है उसने न तो लिखित परीक्षा दी है और न ही इस परीक्षा के लिए उसका कहीं नाम है। उनके विरोधी चाहे तो इसकी जांच करवा सकते हैं।उन्होंने कहा कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप चलते रहते हैं।

लेकिन इस प्रकार की घटिया राजनीति कर बदनाम करने की साजिश करना सही नहीं है, क्योंकि सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में सरकार के इन पौने पांच वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों ने एक रिकार्ड कायम किया है। ऐसे में उनके विरोधियों के पास उनके खिलाफ कुछ कहने और करने को बचा नहीं है। इसलिए इस प्रकार की घटिया राजनीति कर वे लोगों को बरगलाने में लग गए हैं।

उन्होंने कहा सुंदरनगर में हुए विकास कार्यों के नाम पर यदि कोई उनसे किसी प्रकार का सवाल करना चाहता है तो सामने आकर करे। इस प्रकार के हथकंडे अपनाकर अपना स्वार्थ साधने का बेमतलब का प्रयास न करे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...