हिमाचल में कोरोना के बढ़ते मामलों पर सीएम ने कहा लॉकडाउन की जरूरत पड़ी तो देंगे जानकारी

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश और प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों का बढ़ना चिंता का विषय है, ऐसे में यदि लॉकडाऊन की आवश्यकता पड़ी तो उसकी जानकारी दे दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूलों में कोरोना के मामले सामने आने के दृष्टिगत एक-दो दिन के भीतर समीक्षा की जाएगी।

मुख्यमंत्री यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए एसओपी पर अमल करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए व्यवस्था के तहत लिए गए निर्णयों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी प्रभावी पग उठा रही है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के मामलों में आ रही तेजी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने हर दिन 8 हजार सैंपल लेने के आदेश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यह निर्णय केंद्र सरकार की तरफ से इस बारे निर्देश को ध्यान में रखते हुए किया है ताकि टैस्ट करने की संख्या में बढ़ौतरी से संक्रमण का समय पर पता चल सके और उसे फैलने से रोका जा सके।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...