
रैत- नितिश पठानियां
हिमाचल में सोमवार से 15 से 18 साल के किशोरों के लिए वैक्सीनेशन शुरू हो गई। स्कूली बच्चों को 28 दिन के बाद दूसरा डोज भी दिया जाएगा। किशोरों के लिए कोविड वैक्सीन लगाने के लिए केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश में दो लाख 80 हजार वैक्सीन की डोज आबंटित पहले ही कर दी गई थी।
अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से वैक्सीन की डोज सभी जिलों को भेज दी गई है। करीब चार लाख बच्चों को सोमवार से यह टीकाकरण शुरू हुआ। इसी कड़ी में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 से 18 वर्ष तक के आयु के बच्चों को वैक्सीन लगाई गई।
सुबह 10 बजे से ही बच्चे पाठशाला में पहुंच गए थे। बच्चों में वैक्सीन लगाने के लिए काफी दिलचस्पी दिखाई दी। अध्यापकों व स्वास्थ्य विभाग में तैनात आशा वर्करों ने बच्चों की 10 बजे से ही रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी। ग्यारह बजे के बाद बच्चों को वैक्सीन लगाने शुरू कर दी। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आज 300 बच्चों को वैक्सीन लगेगी।
