हिमाचल में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की ‘Yes, You Can’ लघु फिल्म, ये मकसद

--Advertisement--

Image

शिमला, 8 सितंबर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) द्वारा युवाओं को नशे के खिलाफ अपनी मुहिम में जोड़ने का प्रयास किया है। साथ ही जागरूकता के लिए भी एक खास कदम उठाया है। एएनटीएफ द्वारा हिमाचल प्रदेश पुलिस के एकलव्य कला मंच की टीम के साथ मिलकर सच्ची कहानी पर आधारित एक फिल्म ‘Yes, You Can’ का विमोचन किया है।

इस लघु फिल्म में ये प्रदर्शित किया गया है कि नशा तबाही की तरफ ही ले जाता है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने प्रदेश में नशे को जड़ से उखाड़ने के मकसद से एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के गठन का ऐलान किया था। गठन होते ही टास्क फोर्स ने बखूबी एक्शन शुरू कर दिया है।

टास्क फोर्स द्वारा स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल, ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, टैक्सी, ट्रक, बस चालकों व आम जनमानस को भी नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

नशे के गर्त में फंसे युवक के जीवन से जुड़ी लघु फिल्म एक सराहनीय कदम है। टास्क फोर्स का ये भी मानना है कि जब तक आम लोग भी नशे के खिलाफ जंग में शामिल नहीं होंगे, तब तक खाकी के लिए नशे को जड़ से मिटाना एक चुनौती बना रहेगा।

लिहाजा आम जनमानस को भी नशे के खिलाफ टास्क फोर्स का पहरेदार बनना होगा, ताकि नशा कारोबारियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...