हिमाचल में आम आदमी पार्टी ने उड़ाई भाजपा और कांग्रेस की नींद ,कांगड़ा में कई लोगों ने थामा आप पार्टी का दामन

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जस्वाल

हिमाचल में आम आदमी पार्टी भाजपा और कांग्रेस की नींद लगातार उड़ाती जा रही है। यही वजह है की आज हिमाचल में हर गली मुहल्ले से लेकर हर चौक चौराहे पर अरविंद केजरीवाल माडल की चर्चा हो रही है। लोगों को यह विश्वास हो गया है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों को जब मूलभूत सुविधाएं प्रदान कर सकते हैं तो हिमाचल में क्यों नहीं जहां प्राकृतिक संसाधन अपार हैं।

केजरीवाल के गुड गवर्नेंस माडल से प्रभावित होकर प्रदेश के लोग आम आदमी पार्टी से लगातार जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश इलेक्शन इंचार्ज सतेंद्र जैन की उपस्थिति में कांगड़ा में सैकड़ों लोगों ने आप की सदस्यता ली।

आप चुनाव इंचार्ज सतेंद्र जैन ने पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कांगड़ा और वर्तमान जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी राजकुमार समेत दो दर्जन से ज्यादा लोगों को आप की सदस्यता दिलवाई। पार्टी का दामन थमने वालों में जिनमें पूर्व प्रधान पंचायत दौलतपुर समेत कई रिटायर्ड कर्मचारी,और भाजपा और कांग्रेस के युवा और महिलाओं ने आप का हाथ थामा है।

वहीं आप में जुड़ने के बाद इन्होंने आप की नीतियों और अरविंद केजरीवाल के गुड गवर्नेंस को मुख्य वजह बताया। उन्होंने कहा,दिल्ली ,पंजाब के बाद अब हिमाचल में भी जनता बदलाव चाहती है और जिसके लिए अब वो पूरी तरह से तैयार है और आने  वाले समय में हिमाचल की जनता पिछले साढ़े चार सालों से भाजपा की जनविरोधी नीतियों से तंग आकर अब आप का साथ पूरी तरह से देने की तैयारी कर चुकी है।

सतेंद्र जैन ने कहा,आज भले ही आप के डर से इनके राष्ट्रीय नेता हिमाचल में लगातार डटे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता लगातार आम आदमी पार्टी में अपना भरोसा जता रही है। अब आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर इन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। जिससे भाजपा और कांग्रेस को करारा झटका लगा है।
इन्होने थामा आप का दामन
‘आप’ की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पीसी वर्मा रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट, अश्वनी कुमार पूर्व प्रधान ग्राम दौलतपुर, प्रताप चंद्र पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत दौलतपुर , दिनेश चौधरी कार्यकर्ता कांग्रेस, मदन लाल चौधरी रिटायर्ड प्रिंसिपल, मेहर चंद रिटायर्ड, ज्ञान चंद वरिष्ठ कार्यकर्ता कांग्रेस, मस्त राम,, रिटायर्ड हेडमास्टर, देस राज रिटायर्ड अध्यापक,विक्रम ओहरी कांग्रेस कार्यकर्ता, अरुण कुमार उपप्रधान व कांग्रेस कार्यकर्ता, अश्वनी कुमार, कांग्रेस कार्यकर्ता, नोद्धा राम, प्रवीण चौधरी, बोधराज उपप्रधान ग्राम पंचायत रानीताल, सुरेश कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता कांग्रेस, साहिल मेहरा युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, राजकुमार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, नीरज ठाकुर फतेहपुर ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...