हिमाचल में अंशकालीन पंचायत चौकीदार बने दैनिक भोगी

--Advertisement--

Image

शिमला, 29 सितंबर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश की ग्राम पंचायतों में लगातार 12 साल की सेवा अवधि पूरी करने वाले अंशकालीन पंचायत चौकीदारों को दैनिक वेतन भोगी बनाया गया है।

इस सम्बंध में की तरफ से वीरवार को अधिसूचना जारी की गई है। इससे पंचायतों में कार्यरत लगभग तीन हज़ार से अधिक पंचायत चौकीदार लाभांवित होंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बीते 15 अगस्त को अंशकालीन पंचायत चौकीदारों को दैनिक वेतन भोगी बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद 15 सितंबर को आयोजित कैबिनेट बैठक में इस घोषणा पर मोहर लगी थी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related