हिमाचल प्रदेश सरकारी विश्वविद्यालयों सहित 137 कालेज प्राध्यापकों की डिग्री की होगी जांच

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी सहित प्रदेश के 137 सरकारी कालेजों में तैनात प्रोफेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर की पीएचडी डिग्री की जांच होगी।

राजस्थान के कुछ निजी विश्वविद्यालयों से फर्जी डिग्री जारी होने का मामला सामने आया है। हरियाणा सरकार ने भी इसको लेकर सोमवार को जांच बिठाई है।

इसी का संज्ञान लेते हुए हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने भी जांच के आदेश दिए हैं।

आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक ने इसको लेकर विश्वविद्यालयों के कुलपति, कुलसचिव सहित कालेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे प्राध्यापक, जिन्होंने राजस्थान सहित दूसरे राज्यों के निजी विश्वविद्यालयों से पीएचडी की है उनकी जांच करवाई जाए, ताकि इसका पता लगाया जा सके कि कोई फर्जी डिग्री लेकर नौकरी में तो नहीं लगा है। ऐसा मामला सामने आता है तो उसकी सूचना सरकार और आयोग को दें।

मुख्य सचिव को लिखा पत्र, अधिकारियों की भी करवाएं जांच

नियामक आयोग ने मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह को भी पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों में भी ऐसे कर्मचारी व अधिकारी हैं, जिन्होंने दूसरे राज्यों से पीएचडी की है तो इनकी जांच करवाई जाए।

प्रदेश में पहले से चल रही जांच

हिमाचल में निजी विश्वविद्यालयों से पीएचडी डिग्री में अनियमितता की शिकायत भी निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के पास आई है। आयोग ने जांच बिठाई हुई है। अभी इसका रिकार्ड सत्यापित किया जा रहा है।

आरोप है कि निजी विश्वविद्यालयों ने तय नियमों को दरकिनार कर पीएचडी करवाई है। यदि आरोप साबित हुए तो पीएचडी की डिग्री रद होने के साथ विश्वविद्यालय पर भी कार्रवाई हो सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...

मिसाइलों के बीच भारत को ‘राहत की गारंटी’! ईरान ने खोला होर्मुज, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

हिमखबर डेस्क ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन...

इजरायली हमले में ईरानी नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत

हिमखबर डेस्क इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को...

हिमाचल सरकार का फैसला: त्रियुंड में अब कैंपिंग और ट्रैकिंग पर देना होगा शुल्क, लागू हुए नए नियम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध...