हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक हटली शाखा में 11.55 करोड़ रुपए की ठगी मामले में साइबर पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया व्यक्ति

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक का सर्वर हैक कर 11.55 करोड़ रुपए की ठगी मामले को लेकर साइबर पुलिस ने बेंगलुरु से एक और गिरफ्तारी की है। साइबर पुलिस ने यह छठी गिरफ्तारी की है। आरोपित को गिरफ्तार कर साइबर पुलिस शिमला की टीम शिमला लेकर आई है।

साइबर पुलिस की टीम बेंगलुरु में बीते करीब एक सप्ताह से छापेमारी कर रही थी लेकिन उक्त आरोपित पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था। हालांकि अब उसे गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

इस मामले के तार दिल्ली के अलावा 4 राज्यों राज्यों महाराष्ट्र (मुंबई), राजस्थान, दिल्ली और यू.पी. से जुड़े हैं। जिनके अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करने के मामले में साइबर पुलिस गिरफ्तारियां कर रही है। इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड अभी हाथ नहीं लगा है।

सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पूछताछ में कई तथ्य सामने आए हैं, जिसके आधार पर ये गिरफ्तारियां की जा रही हैं। साइबर पुलिस की जांच में सामने आया है कि शातिर आरोपियों ने 11.55 करोड़ की राशि को करीब 20 म्यूल अकाऊंट में ट्रांसफर किया। जांच के अंतर्गत संबंधित सभी बैंक खातों की जानकारियां भी जुटाई जा चुकी हैं।

वहीं सूत्रों के अनुसार कुछ आरोपी गिरफ्तारी के डर से भूमिगत हो गए हैं। शातिर ठगों ने बीते मई माह में साइबर अटैक कर चम्बा के हटली शाखा के एक खाताधारक का मोबाइल हैक कर राज्य सहकारी बैंक से 11.55 करोड़ रुपए उड़ा लिए थे। सूचना के अनुसार पहले यह राशि एक खाते में ट्रांसफर की गई, उसके बाद उसे आगे अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...