हिमाचल प्रदेश राज्य को 2390. 40 करोड़ रूपये की 196 सड़क और पुल परियोजनाएं स्वीकृत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

केंद्रीय सड़क ,परिवहन और राज मार्ग मन्त्री नितिन गडकरी ने काँगड़ा के लोकसभा सदस्य डॉक्टर राजीव भारद्वाज को संसद में बताया की सेन्टर रोड इंफ्रास्ट्रक्चर फण्ड के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश राज्य को 2390. 40 करोड़ रूपये की 196 सड़क और पुल परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं।

केन्द्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को सेन्टर रोड इंफ्रास्ट्रक्चर फण्ड और सेलु बंधन योजना के अंतर्गत क्रमश 1309.25 करोड़ और 7.04 करोड़ की धनराशि जारी की है।

उन्होंने बताया की सेन्टर रोड इंफ्रास्ट्रक्चर फण्ड के अन्तर्गत काँगड़ा जिला में 541.75 करोड़ रूपये लागत की 46 सड़क और पुल परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं जबकि चम्बा जिला में 137.57 करोड़ रूपये लागत की 19 सड़क और पुल परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं।

उन्होंने बताया की सेन्टर रोड इंफ्रास्ट्रक्चर फण्ड के अन्तर्गत धनराशि का प्राबधान राज्यों /केन्द्र शाषित राज्यों के आधार पर किया जाता है तथा जिला स्तर पर नहीं किया जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...