हिमाचल प्रदेश में HPS अधिकारी विजय सकलानी के खिलाफ SC&ST एक्ट के तहत FIR

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश 

जिला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी के खिलाफ एसी व एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने यह मामला भोरंज थाना में दर्ज करवाया है। शिकायत में कहा गया है कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ता से कई बार जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।

यह मामला अब और भी गंभीर इसलिए हो जाता है कि यह आरोप सीधे-सीधे जिला के उच्च पद पर बैठे पुलिस अफसर पर लगे हैं। इस मामले की जांच किसे सौंपी गई है फ़िलहाल इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

वहीं जब इस बारे में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर आकृति शर्मा से बात की गई तो उन्होंने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के खिलाफ एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है।

उधर, सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री कार्यालय को भी इस बारे शिकायत भेजी गई थी। बता दें कि सितंबर 2021 में पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी की शक्तियां छीनने के आदेश भी जारी किए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...