हिमाचल प्रदेश में लीग के चुनाव स्थगित- वैटरन सैनिकों की मांग बैल्ट पेपर से हो चुनाव – वैटरन बालक राम शर्मा

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में लीग के चुनाव स्थगित- दिसंबर में हो सकते हैं दोबारा चुनाव, पहला टास्क पुरा हुआ संवैधानिक तरिके से हो चुनाव, प्रदेश के हर जिले में इकाई/ कमेटियों बढ़ायेंगे संख्या के अनुसार बनायेंगे, वैटरन (जेसीओ-जवान) ने लीग के चुनाव बैल्ट पेपर से उठाई मांग, डेलीगेट मेंबर की संख्या 15 से 20 करने की उठाई मांग, हर जिले के डेलीगेट मेंबर बनाए जायें और सभी जिलों के वैटरन डेलीगेट मेंबर को वोट डालने का अधिकार दिया जाए, लीग के दफ्तर हिमाचल के सेंन्टर प्लेस में लाया जाएगा ताकि सभी जिलों के लिए केंद्र बिंदु है 40 साल से धर्मशाला कांगड़ा में एक सैनिक रैस्ट हाउस में लीग का दफ्तर चल रहा था आज भी वहीं है जो प्रदेश का केंद्र बिंदु नहीं है, लीग में जुड़े हुए जेसीओ-जवान ने अपनी मांग में यह भी बताया अगर लीग की गवर्निंग काउंसिल कमेटी हमारी मांग को नहीं मानती तो हमें जेसीओ-जवान को लीग बनाने के लिए बाध्य न होना पड़े जेसीओ-जवान की मांग है कि हमारी मांगों को नजरअंदाज न किया जाए स्ट्रैंथ के हिसाब से लीग में हमारी हिस्सेदारी के हिसाब से जेसीओ-जवान शामिल होने चाहिए, लीग सदस्य व जितने भी प्रदेश में संगठन है उन सब की प्रदेश स्तर की मीटिंग बुलाई जाएगी।

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास समिति अध्यक्ष व युनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन हिमाचल प्रदेश के वाईस चेयरमैन व लीग का सदस्य वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में लीग के चुनाव जो 1-10-2023 को होना तय थे परन्तु विभिन्न विसंगतियों के कारण बहुत ही गलत तरिके से चुनाव होते आये थे जिसके कारण चुनाव प्रक्रिया के लिए वैटरनों ने भारी विरोध करने पर चुनाव स्थगित करने ऐलान करना पड़ा।

वैटरन सैनिकों को मांग है कि चुनाव बैल्ट पेपर से करवाये जायें मेंबर शिप के आधार पर इकाईयां बनाई जाए और उसी आधार पर डेलीगेट मेंबर बनाये जायें डेलीगेट मेंबर की संख्या 15 से 20 होने की मांग करते हैं और किसी प्रकार का प्रलोभन वाला तरिका बंद किया हाथ खड़े करके वोटिंग तरिका नहीं होना चाहिए यह असंवैधानिक तरिका है मनमर्जी के कानून बनाए गए सब बंद होने चाहिए।

युनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन हिमाचल प्रदेश के वाईस चेयरमैन वैटरन बालक राम शर्मा ने बताया कि इस बार भी चुनाव का तरिका अपनाने की कोशिश की जा रही थी परन्तु हिमाचल प्रदेश में वैटरन सैनिक जागरूक हो चुका है।

जेसीओ-जवान कैंडीडेट मैदान मेें उतार दिये थे और पुराने तरिके से चुनाव को लेकर जबरदस्त हंगामा होने लगा था क्योंकि चुनाव की प्रक्रिया संदेह के घेरे में थी उसके लिए प्रदेश के वैटरन सैनिक भारी विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

लीग के लगातार रहे अध्यक्ष मेजर मनकोटिया स्थिति को संभालते हुए मांगे जायज हैं। अश्वासन देते मांगें मानने को कहा फिर लीग चुनाव को मजबूरन दिसंबर तक स्थगित करने का फ़ैसला दिया गया और हमारे लीग के सदस्य और युनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन जगदीश वर्मा ने वेसिक तरिकों पर सवाल उठाए और हाई कमाण्ड को अपने ऑब्जर्वेशन के लैटर भेजे गए थे।

जिसके परिणामस्वरूप आज हिमाचल प्रदेश में लीग के चुनाव कैंसल करने पड़े क्योंकि प्रदेश व लीग के वैटरन सैनिक चुनाव प्रक्रीया से खुश नहीं थे भारी विरोध के बाद चुनाव कैंसल करने पड़े।

अब शायद दिसंबर 2023 में इलैक्शन करवाये जायें तथा पहले के कायदे-कानून पर विचार विमर्श कर नये संवैधानिक तरीके से चुनाव होंगे इसकी पुरी प्लानिंग और तैयारी के साथ आगे काम करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...