हिमाचल प्रदेश में अब आठवीं से लेकर दस जमा दो तक के विद्यार्थी रोज जाएंगे स्‍कूल

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में आठवीं कक्षा के विद्यार्थी भी सोमवार 11 अक्‍टूबर से स्‍कूल जाएंगे। अब आठवीं से दस जमा दो तक के विद्यार्थी हर कार्य दिवस पर स्‍कूल जाएंगे। इस आशय की अधिसूचना मुख्‍य सचिव राम सुभाग सिंह ने जारी कर दी है। पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि शैक्षणिक क्षेत्र में पहले से अनलाक की ओर बढ़ रहे हिमाचल प्रदेश में अब आठवीं के विद्यार्थियों के लिए भी स्‍कूल खोले जा सकते हैं।

इससे पूर्व वैकल्पिक दिनों में नौवीं से लेकर दस जमा एक कक्षा के विद्यार्थी स्‍कूल जा रहे थे। यानी कुछ कक्षाएं पहले दिन लग रही थी और कुछ अगले तीन दिन। अधिसूचना में कहा गया है कि कोविड प्रोटाेकाल का ध्‍यान रखा जाए।

राज्य सरकार की ओर से इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। शिक्षा विभाग ने सरकार के निर्देशों के बाद साफ किया है कि कोरोना के नियमों का पालन करते हुए स्कूल आना होगा। आठवीं, नवमी, दसवीं, 11वीं व 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल खोले जाएंगे। स्कूलों में बच्चों को कोरोना से सभी नियमों का पालन करना होगा।

बच्चों को मास्क पहनना अनिवार्य

स्कूल में बच्चों को शारीरिक दूरी के नियमों के पालन करने के साथ ही मास्क पहनना अनिवार्य होगा। स्कूल में हर बच्चे को सैनिटाइजर लाने के साथ ही हाथ धोना अनिवार्य होगा। स्कूल में सुबह की प्रार्थना के साथ ही दोपहर के समय बच्चों को साथ में लंच करना अनिवार्य नहीं होगा।

राज्य शिक्षा विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार किया था कि स्कूल पूरी तरह से खोल दिया जाए, लेकिन चर्चा के बाद फैसला लिया है कि आठवीं से लेकर 12वीं तक के बच्चों को ही स्कूल बुलाने का फैसला लिया है। सोमवार से स्कूल रोज लगेंगे, हालांकि आनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की टूटी टांग, पिता ने लगाए लापरवाही के आरोप

हिमाचल प्रदेश के एक क्षेत्रीय अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी...

हिमाचल पुलिस को सलाम! भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटकों के लिए देवदूत बनी पुलिस, 100 वाहन निकाले

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी के कारण...