हिमाचल प्रदेश के शादी,समारोहों में नहीं उड़ा सकेंगे ड्रोन,एक्ट में होगा प्रावधान,पढ़े

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

तकनीकी शिक्षा और जनजातीय विकास मंत्री रामलाल मारकंडा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बिना लाइसेंस के कोई ड्रोन नहीं उड़ा सकेगा। इसको लेकर सरकार जल्द ही एक्ट में प्रावधान करेगी।

शादी सहित अन्य समारोहों में आजकल ड्रोन का इस्तेमाल व्यापक स्तर पर हो रहा है। इसको लेकर सरकार ने सख्ती बरतने का फैसला लिया है। गुरुवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मंत्री रामलाल मारकंडा ने कहा कि नागर विमानन मंत्रालय की ओर से ड्रोन प्रशिक्षण करने वालों को प्रमाणपत्र दिए जाते हैं।

एक सप्ताह का यह प्रशिक्षण होता है। जिला कांगड़ा की शाहपुर आईटीआई में प्रदेश का पहला ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र खोला गया है। जल्द प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे।

आईटीआई, पालीटेक्निक कॉलेजों और निजी संस्थानों में भी प्रशिक्षण देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वनों में आगजनी की घटनाएं रोकने और सेब बहुल क्षेत्रों में ड्रोन से छिड़काव किया जा सकेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...