
हिमाचल प्रदेश के बहुतकनीकी संस्थानों में प्रथम वर्ष इंजीनियरिंग डिप्लोमा (पीएटी) में प्रवेश हेतू आवेदन 30 जुलाई 2021 से ऑनलाइन माध्यम से शुरू हो चुके है। इच्छुक छात्र/छात्राओं को प्रथम वर्ष इंजीनियरिंग डिप्लोमा (पीएटी) में प्रवेश पाने के लिए अंतिम तिथि 16 अगस्त 2021 निर्धारित की गई है।
धर्मशाला-राजीव जस्वाल
हिमाचल प्रदेश के बहुतकनीकी संस्थानों में प्रथम वर्ष इंजीनियरिंग डिप्लोमा (पीएटी) में प्रवेश हेतू आवेदन 30 जुलाई 2021 से ऑनलाइन माध्यम से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक छात्र/छात्राओं को प्रथम वर्ष इंजीनियरिंग डिप्लोमा (पीएटी) में प्रवेश पाने के लिए अंतिम तिथि 16 अगस्त 2021 निर्धारित की गई है।
प्रथम वर्ष इंजीनियरिंग डिप्लोमा (पीएटी) में प्रवेश के लिए, प्रवेश शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 650 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के लिए 400 रुपये निर्धारित किया गया है। द्वितीय वर्ष (एलईईटी) में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन करने की तिथि 31 जुलाई से 17 अगस्त तक निर्धारित की गई है।
यह जानकारी तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव अारके शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि द्वितीय वर्ष (एलईईटी) में प्रवेश हेतू प्रवेश प्रवेश शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 650 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के लिए 400 रुपये निर्धारित किया गया है।
दो वर्षीय फार्मेसी डिप्लोमा में प्रवेश के लिए आवेदन करने की तिथि 31 जुलाई 2021 से 16 अगस्त 2021 तक निर्धारित की गई है तथा इसमें प्रवेश हेतू, प्रवेश शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 350 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के लिए 250 रुपये निर्धारित किया गया है।
आइटीआइमें आवेदन करने की तिथि पहली अगस्त से 16 अगस्त तक निर्धारित की गई है। इसमें प्रवेश हेतू, प्रवेश शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 350 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के लिए 250 रुपये निर्धारित किया गया है।
इच्छुक छात्र/छात्राएं बहुतकनीकी प्रथम व द्ववितीय वर्ष में प्रवेश पाने के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन सुझाए गए फैसिलिटेशन सेंटर के माध्यम से भी भेज सकते है। आवेदन शुल्क अदा करने के लिए छात्र ऑनलाइन पेमेंट डेविट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से भी कर सकते हैं।
