हिमाचल प्रदेश इंटक राज्य युवा अध्यक्ष राहुल पठानियां भाजपा में हुए शामिल

--Advertisement--

कांगड़ा-चंबा सांसद श्री राजीव भारद्वाज और भाजपा नूरपुर जिला अध्यक्ष राजेश ‘काका’ की उपस्थिति में हुआ शामिल, भाजपा कार्यकर्ता श्रेय अवस्थी की निभाई अहम भूमिका

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में आज एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया जब INTUC (फेडरेशन) के राज्य युवा अध्यक्ष राहुल पठानिया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की।

यह ऐतिहासिक ज्वाइनिंग कांगड़ा-चंबा के सांसद राजीव भारद्वाज और भाजपा संगठनात्मक नूरपुर जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ‘काका’ की उपस्थिति में संपन्न हुई।

इस पूरी प्रक्रिया में भाजपा के ऊर्जावान युवा कार्यकर्ता श्रेय अवस्थी ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने राहुल पठानिया को भाजपा की विचारधारा और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण से जोड़ने में अहम कड़ी के रूप में काम किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related