हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में सीबीआई ने मांगा रिकॉर्ड, प्रदेश पुलिस ने बंद की जांच

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में चंडीगढ़ में दो एफआईआर दर्ज होने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विशेष जांच दल (एसआईटी) और सीआईडी से पूरा रिकॉर्ड मांग लिया है।

सीबीआई की टीमें सोमवार या मंगलवार को हिमाचल पहुंच सकती हैं। हिमाचल पुलिस की एसआईटी ने अब इस मामले की जांच बंद कर दी है। सीबीआई अब नए सिरे से जांच करेगी।

सीबीआई पहले पेपर खरीदने वालों और फिर बेचने वालों से पूछताछ करेगी। इसके बाद और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। एसआईटी अब तक 253 आरोपियों की गिरफ्तारियां कर चुकी है। इनमें 27 आरोपी राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों के हैं।

मामले की जांच करने के लिए सीबीआई ने दो टीमें बनाई हैं। ये टीमें हिमाचल आकर कांगड़ा, मंडी और सोलन में डेरा डालेंगी। जांच टीमें आरोपियों से पूछताछ करेगी।

इसके बाद स्क्रीनिंग और प्रिंटिंग दोनों कमेटियों के पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। शिमला सीबीआई थाना में भी एक और एफआईआर दर्ज हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने बीते 27 मार्च को पुलिस कांस्टेबल के 1,334 पदों के लिए परीक्षा ली थी। इसके लिए 81 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

इसमें 69,405 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। परिणाम 5 अप्रैल को घोषित हुआ था। 6 मई को ही पुलिस ने कांगड़ा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...