हिमाचल: पुरानी रंजिश के चलते महिला की अश्लील फोटो इंटरनेट पर की वायरल

--Advertisement--

Image

ब्यूरो रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के पुलिस थाना अंब के तहत एक महिला ने अपने ही गांव के दो लोगों के खिलाफ पुरानी रंजिश के चलते उसकी फोटो को एडिट अश्लील बनाने का आरोप लगाया है।

साथ ही अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ-साथ जान के खतरे को लेकर पुलिस के पास शिकायत दी है।

वहीं, पुलिस ने महिला की शिकायत मिलने पर आरोपित लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है ।

मंगलवार को पुलिस थाना अंब में दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उसके ही गांव के लोग पुरानी रंजिश के कारण उसे बदनाम करने की नीयत से फोटोशॉप करके उनकी अश्लील फोटो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी है।

इतना ही नहीं आरोपित लोगों से उसे जान का भी खतरा है। महिला ने पुलिस से मांग उठाई है कि इस मामले की निष्पक्षता से जांच करके आरोपित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

वहीं, एसडीपीओ अंब इल्मा अफरोज ने कहा कि पुलिस ने महिला की शिकायत मिलने पर आरोपित लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...

हिमाचल पुलिस विभाग में फेरबदल, 4 IPS का ट्रांसफर ; जानें किसे मिली कौन सी-जिम्मेदारी

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों के...