हिमाचल: पहले लावारिस हालत में मिली गाड़ी, फिर पानी में तैरता मिला 28 वर्षीय युवक का शव

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 17 मार्च – डॉली चौहान

उपमंडल में एक 28 वर्षीय युवक का शव बीएसएल परियोजना के जलाशय से बरामद किया गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार दलीप कुमार (28) पुत्र कृष्ण चंद गांव अंबेडकर नगर डाकघर भोजपुर तहसील सुंदरनगर जिला मंडी बुधवार शाम को घर से लापता हो गया था।

इसके उपरांत मृतक की कार लावारिस हालत में कंट्रोल गेट पर परिजनों को मिली। इस पर परिजनों ने युवक द्वारा झील में छलांग लगाने के शक के कारण पूरा दिन बीबीएमबी नहर और जलाशय के पास तलाश की गई।

वहीं देर शाम गुरुवार को बीबीएमबी जलाशय के शीश महल समीप एक शव को पानी में तैरता हुआ देखा गया। इस पर शीश महल पर मौजूद बीबीएमबी सिक्योरिटी के जवानों द्वारा घटना की सूचना पुलिस थाना सुंदरनगर में दी गई।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों, युवक के परिजनों और बीबीएमबी सिक्योरिटी जवानों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। वहीं मौके पर मौजूद मृतक के परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त की गई है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने कहा कि गुरुवार देर शाम बीबीएमबी जलाशय स्थित शीश महल में पानी में तैरते हुए एक शव की सूचना पुलिस थाना सुंदरनगर में प्राप्त हुई थी।

इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को जलाशय से बाहर निकाल कर कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर के डेड हाउस में रखा गया है। पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...