हिमाचल: पंजाब के विभिन्न संगठनों का धरना, सीएम सुक्खू के खिलाफ नारेबाजी; एंट्री टैक्स खत्म करने की मांग

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

गरामोड़ बैरियर पर बुधवार सुबह से पंजाब के विभिन्न संगठनों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने हिमाचल में प्रवेश शुल्क को पूरी तरह बंद करने की मांग उठाई है।

धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। लड़दे लोकी जिंदाबाद, इंकलाब जिंदाबाद, सियासी योद्धा जिंदाबाद और पंजाब-हिमाचल दा भाईचारा जिंदाबाद जैसे नारे लगाए गए।

वहीं, सुक्खू दी माड़ी हुक्मरान कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद और यारियां निभाण वाले पंजाब दे दल्ले लीडर मुर्दाबाद के नारे भी गूंजे। धरने के चलते बैरियर पर लंबा जाम लग गया है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सुबह से ही सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हुए हैं, जिनमें मरीज, नौकरीपेशा लोग और स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। कई लोग इलाज के लिए जा रहे थे, लेकिन जाम के कारण समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं।

जाम के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम की करीब दस बसें भी रास्ते में फंस गई हैं। इससे यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति को संभालने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रास्ता खुलवाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन खबर लिखे जाने तक जाम की स्थिति बनी हुई है।

लंबे समय से जाम में फंसे लोगों में प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि अचानक हुए इस प्रदर्शन से आम जनता को बेवजह परेशान होना पड़ रहा है।

प्रशासन का कहना है कि जल्द ही प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान निकाला जाएगा, ताकि यातायात सामान्य किया जा सके।

रूपनगर-नालागढ़ मार्ग पर ढेरोंवाल बैरियर पर चक्का जाम, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

रूपनगर-नालागढ़ मार्ग पर ढेरोंवाल में एंट्री टैक्स के विरोध में सुबह से पंजाब के लोगों ने चक्का जाम कर दिया है। इस दौरान बैरियर पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है। प्रदर्शनकारी किसी भी वाहन को निकलने नहीं दे रहे। केवल इमरजेंसी वाहनों को जाने दिया जा रहा है।

उनका कहना है कि जब तक हिमाचल एंट्री कम नहीं कर देती और पुरानी दरों पर ही नहीं लेगी तब तक वह प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान यहां पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...