हिमाचल: जोनल, सिविल और मेडिकल कॉलेजों में बनेंगी टेस्ट लैब, 24 घंटे चलेंगी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जोनल, सिविल और मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल टेस्ट लैब स्थापित की जा रही हैं। प्रदेश सरकार के कर्मचारी इन लैब को चलाएंगे। 24 घंटे इन लैब में मरीजों को टेस्ट की जांच होगी। पहले चरण में 50 स्वास्थ्य संस्थानों में इन्हें खोला जाना है।

दूरदराज क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों के सैंपल जुटाए जाएंगे। इनकी जांच नजदीकी प्रयोगशाला में की जाएगी। ड्रोन के माध्यम से यह सैंपल अस्पतालों में पहुंचाएं जाने हैं। ऑनलाइन इनकी रिपोर्ट संबंधित केंद्रों में भेज दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इस योजना पर काम करना शुरू कर दिया है।

आगामी दो महीने के भीतर नई लैब को स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभी हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में दोपहर तक लोगों के सैंपल लिए जाते हैं। दोपहर बाद तीन बजे इसकी रिपोर्ट आनी शुरू हो जाती है, लेकिन अब मेडिकल टेस्ट लैब में कर्मचारी 24 घंटे रोटेशन में सेवाएं देंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...