हिमाचल: चिकित्सकों की हड़ताल खत्म, अस्पतालों में नियमित देंगे सेवाएं, मरीजों को राहत

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने हड़ताल खत्म कर दी है। चिकित्सक एनपीए, पदोन्नति, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षकों की वित्तीय शक्तियां बहाल किए जाने की मांग को लेकर करीब 20 दिन से दो घंटे हड़ताल पर चल रहे थे। इससे पहले इन्होंने अस्पतालों में काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था।

स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने डाॅक्टरों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद डॉक्टरों ने अस्पतालों में रूटीन में सेवाएं देने की हामी भरी है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजेश राणा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने एसोसिएशन को मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है। अभी बैठक में हुई फैसले की मिनट्स आने बाकी हैं।

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की ये मांगे लंबे समय से लंबित हैं। बुधवार को मंत्री ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।

ये रहे उपस्थित 

बैठक में महा सचिव डॉ. विकास ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अनुपम, उपाध्यक्ष अंजली चौहान, संयुक्त सचिव डॉ. सुनीश चौहान, कोषाध्यक्ष प्रवीण चौहान आदि एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

डॉक्टरों की इन मांगों पर हुई चर्चा

  • नॉन प्रैक्टिस अलाउंस को बहाल किया जाए
  • 4-9-14 एश्योर्ड कॅरिअर प्रोग्रेशन स्कीम को फिर से बहाल किया जाए
  • डायनेमिक कॅरिअर प्रोग्रेशन स्कीम को केंद्र सरकार के तुल्य लागू किया जाए
  • रेगुलर डीपीसी नहीं की जा रही है, रेगुलर डीपीसी ना करने से मेडिकल कॉलेज की मान्यताओं के ऊपर भी खतरा मंडरा रहा है। उसे रेगुलर किया जाए स्वास्थ्य निदेशक की स्थायी नियुक्ति।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...