
आईजीडी संस्था द्वारा स्वास्थ्य केम्प में 206 लोगों की जांच की गई।
बद्दी/नालागढ़ – रजनीश ठाकुर
औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के कृपालपुर में हिमाचल खादी आश्रम मे इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल डेवेलॉपमेंट द्वारा ग्लेनमार्क फाऊंडेशन के सहयोग से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153 वीं जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
कैंप की शुरवात से पहले गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपल्क्ष में फूल मल्यापुण किए, वही खादी आश्रम के प्रबंधक अमरनाथ शुक्ला ने उपस्ति लोगो से आग्रह किया की हमे इन महानुभावो की योगदान को याद करना चाहिए वहीं इसके पश्चात कैंप की शुरवात की गई,
कैंप मे आवश्यक दवाइयां वितरीत के साथ साथ बीपी, खून, सुगर व ईसीजी की भी जांच की गई। इस मौके पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर धीरज गर्ग, सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गौरव, महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंजली गोयल, आंख रोग विशेषज्ञ पूनम प्रीत शर्मा, दंत चिकित्सक, डॉक्टर कुलदीप कौर व डॉक्टर दीक्षा, स्वास्थ्य कार्यकर्ता रंजना, श्वेता शर्मा, परमजीत सिंह, जगदीप सिंह हैल्थ सुपरवाइजर पिंकी वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
ग्लेनमार्क फाऊंडेशन के मोबाइल क्लीनिक के डॉक्टर अंजली गोयल ने लोगों का स्वास्थ्य का जांच किया। जांच के दौरान उन्होंने लोगों को कई उचित सलाह के साथ-साथ आवश्यक दवाएं भी दी। लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कहा कि लोगों को अपनी स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहना चाहिए। क्योंकि समय पर छोटी बीमारियों का भी इलाज नहीं होने पर बीमारी गंभीर हो जाती है।
पैसे के अभाव में लोग समय पर छोटी बीमारियों का इलाज नहीं करा पाते हैं। जिसके कारण आगे चलकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं आर्थिक रूप से काफी नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए लोगों को पहले ही इलाज करा लेना चाहिए। इसके साथ-साथ परियोजना अधिकारी बलजिंदर सिंह ने कहा कि इन कारणों को देखते हुए ही स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन संस्था द्वारा गांधी जयंती के उपल्क्ष मे पिछले दस सालों से किया जा रहा है।
