हिमाचल कैबिनेट में फेरबदल की तो नहीं कोई योजना?नई दिल्ली में यह क्या बोले जयराम-जानिए?

--Advertisement--

Image

नई दिल्ली, व्यूरो

कोरोना संकट के बीच मुख्यमंत्री सीएम जयराम ठाकुर दिल्ली पहुंचे हैं। यहां पर वह केंद्रीय मंत्रियों और संगठन के नेताओं से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि कोविड के चलते लंबे अरसे के बाद दिल्ली आना हुआ है।

वह यहां पर केंद्रीय मंत्रियों व संगठन के नेताओं से मुलाकात करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात होगी। कैबिनेट और मंत्रालय से जुड़े विषयों पर बातचीत होगी। हिमाचल से जुड़े विकास और राजनीति मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

 

वहीं, आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भेंट की। राज्य में कोविड की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य को इस महामारी से लड़ने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ने राज्य के लिए 1000 डी-टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर स्वीकृत किए हैं, जिनमें से 500 सिलेंडर प्रदेश को चुके हैं, जबकि 500 शीघ्र पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में स्थापित करने के लिए आधा टन क्षमता वाले 10 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंक और कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व निधि के अन्तर्गत प्रदेश को 300 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मिलेंगे, जिससे प्रदेश की ऑक्सीजन क्षमता को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो शीघ्र ही बी-टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने के प्रयास किए जाएंगे।

 

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने राज्य के लिए 60 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से स्टेट ऑफ आर्ट मॉडर्न अस्पताल स्वीकृति करने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने राज्य में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के माध्यम से 200 करोड़ रुपये के निवेश से 200 केएल क्षमता का इथेनॉल संयंत्र स्थापित करने का आश्वासन दिया है।

 

इथेनॉल संयंत्र द्वारा अनाज से इथेनॉल बनाया जाता है, जिसे पेट्रोल और डीजल में मिश्रित करने से प्रदेश में वाहनों से उत्सर्जित प्रदूषण में कमी आएगी, इससे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण में सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी. शर्मा बैठक में मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे। उप आवासीय आयुक्त पंकज शर्मा भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...