शिमला – नितिश पठानियां
हिमाचल प्रदेश में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में गुरुवार का कैबिनेट मीटिंग आयोजित हुई। इस दौरान कैबिनेट मीटिंग में बड़े अहम फैसले लिए गए।
- महिलाओं को 1500-1500 रुपये देने के फैसलों को कैबिनेट में मंजूरी दी गई।
- वहीं, कंप्युटर टीचर और एसएमसी टीचर को लेकर भी अहम निर्णय लिया गया है।
- कैबिनेट मीटिंग के बाद मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने फैसलों की जानकार दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।
- आपदा के लिए राहत राशि जारी करने के लिए हिमाचल कैबिनेट ने केंद्र सरकार को फिर से प्रस्ताव भेजा है।
- 9043 करोड़ रुपये की राहत राशि के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने की मांग केंद्र सरकार से की गई है।
- इसी तरह महिलाओं को हर माह 1500 रुपये देने की घोषणा को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। 1 अप्रैल से महिलाओं को हर माह ये राशि जी जाएगी। इस परक सालाना 800 करोड़ का खर्च आएगा।
- उधर, डिप्टी सीएम की पत्नी के निधन पर कैबिनेट ने संवेदना जताई और ऊना के हरोली डिग्री कॉलेज का नाम प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के नाम पर रखने का फैसला लिया है।
- मंत्री चौहान ने बताया कि 2401 एसएमसी शिक्षकों को भी सौगात दी गई है और ये शिक्षक एलडीआर के माध्यम से रेगुलर किए जाएंगे।
- एसएमसी के बाद कम्प्यूटर टीचर्स को भी तोहफा दिया गया और आईटी लेक्चरर के 985 पदों पर नियुक्ति इन्हें दी जाएगी।
- जिला परिषद कैडर के 4500 कर्मचारियों को भी छठे वेतन आयोग के तहत वेतन देने का फैसला लिया गया है।
- मंत्री ने बताया कि गोबर की जगह गोबर से बनी कम्पोस्ट खाद खरीदने का फैसला लिया है। तीन रुपये प्रतिकिलो कम्पोस्ट खाद खरीदी जाएगी।
- सूही मेला एवं साहू जातर ज़िला स्तरीय मेला घोषित।
- हिमाचल प्रदेश वन विभाग के इंजीनियरिंग स्टाफ को युक्तिसंगत बनाने का निर्णय लिया गया।
- यह भी निर्णय लिया गया कि वन विभाग के इंजीनियरिंग स्टाफ के अधिकारियों और कर्मचारियों को भर्ती और पदोन्नति नियमों के अनुसार रिक्तियों की उपलब्धता पर पदोन्नति दी जा सकती है।
- मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिले की ज्वालामुखी तहसील के भडोली में उपतहसील बनाने का निर्णय लिया गया।
- सोलन जिले के दाड़लाघाट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी क्षेत्र के पिहारी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने को मंजूरी दी गई।
- बैठक में सूही मेला चंबा और साहो जातर को जिला स्तरीय मेला घोषित करने का निर्णय लिया गया।
- मंत्रिमंडल ने आईजीएमसी शिमला के रेडियोथेरेपी विभाग में मेडिकल फिजिसिस्ट के एक पद को सहायक प्रोफेसर मेडिकल फिजिक्स के पद पर अपग्रेड करने का निर्णय लिया।
- बैठक में डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा में कार्डियोलॉजी विभाग में सहायक प्रोफेसर का एक पद सृजित करने और भरने का भी निर्णय लिया गया।
- हिमाचल प्रदेश सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक चामियाना का प्रशासनिक नियंत्रण लोक निर्माण शिमला डिवीजन-3 से शिमला डिवीजन-1 विंटर फील्ड सब डिवीजन के तहत स्थानांतरित करने का भी निर्णय लिया गया।
- बैठक में लोक निर्माण विभाग शिमला, डिवीजन नंबर 1 के तहत छोटा शिमला खंड का नियंत्रण विंटर फील्ड में सब डिवीजन नंबर 7 के तहत पीडब्ल्यूडी डिवीजन नंबर 3 में स्थानांतरित करने का भी निर्णय लिया गया।
- एचपीपीडब्ल्यूडी शिमला डिवीजन नंबर 1 के तहत ब्रॉक हर्स्ट सेक्शन का नियंत्रण, सब डिवीजन 9 के तहत डिवीजन नंबर 3 में स्थानांतरित करने का भी निर्णय लिया गया।
सीएम गए दिल्ली, बागियों पर क्या कहा
कैबिनेट मीटिंग के बाद शिमला में सचिवालय के बाहर सीएम सुक्खू ने मीडिया से बात की और बागियों की वापसी पर बोले कि सुबह का भूला व्यक्ति शाम को घर लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते हैं। यदि वह गलती करता है तो उससे बातचीत के रास्ते खुले रहते हैं। इसके बाद सीएम दिल्ली रवाना हो गए। वह दिल्ली में हाईकमान से मुलाकात करेंगे।

