हिमाचल के 38 वर्षीय जवान की लेह में ड्यूटी के दौरान मौत

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश 

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर निवासी झझयानी पंचायत के पंजाब रेजीमेंट के एक जवान राकेश कुमार 38 की ड्यूटी के दौरान लेह में मौत हो गई।

बुधवार को जवान का शव पैतृक गांव पहुंचेगा। जवान की मौत से गांव में शोक की लहर है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लेह लद्दाख में मौसम खराब होने की वजह से पार्थिव देह को लाने में समय लग रहा है।

वहीं जवान का पार्थिव देह हवाई जहाज के माध्यम से लेह लद्दाख से सायंकाल के समय चंडीगढ़ पहुंच गया है।

इस संदर्भ में बड़सर एसडीएम शशि पाल शर्मा ने बताया कि राकेश कुमार जोकि पंजाब रेजीमेंट में तैनात थे, बुधवार के दिन उनका पार्थिव देह उनके घर पहुंचेगा और उनके पैतृक श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...