हिमाचल के होटलों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, पर्यटन सीजन के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट 

 

हिमाचल के होटलों में एक बार फिर से एडवांस बुकिंग शुरू होने लगी है। कोरोना कर्फ्यू की बंदिशें हटने से हिमाचल प्रदेश में पर्यटन सीजन के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद जगी है। प्रदेश में पर्यटकों की आमद बढ़ने से और होटलों में एडवांस बुकिंग शुरू होने के चलते होटल कारोबारियों के चेहरे भी एक बार फिर से खिल उठे हैं। कोरोना कर्फ्यू के चलते मंदे पड़े पर्यटन कारोबार के अब एक बार फिर से पटरी पर लौटने की उम्मीद है।

 

 

 

राजधानी शिमला सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों मनाली, डलहौजी, कसौली, नारकंडा, कुफरी के होटलों में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। निगेटिव रिपोर्ट की बंदिश हटते ही सैलानी पहाड़ों का रुख करने लगे हैं। वहीँ, होटल कारोबारियों सहित टैक्सी चालक, टूर एंड ट्रेवल एजेंट, रेस्तरां, आउटडोर फोटोग्राफर, घोड़ा संचालक सहित अन्य तरह के कारोबार में उछाल आएगा।

 

मैदानों इलाकों की तपती गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानी पहाड़ों का रुख करने लगे है। बार्डर पर सैलानियों से आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट नहीं मांगी जा रही है। उन्हें सिर्फ कोविड ई-पास पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को जून-जुलाई में अच्छा कारोबार होने के आसार हैं। आने वाले दिनों में सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...