हिमाचल के भरमौर में मणिमहेश जाने वाले रास्ते पर दरकी पहाड़ी, वीडियो वायरल

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चम्बा के भरमौर विधानसभा क्षेत्र में मणिमहेश डल झील की ओर जाने वाले रास्ते में पहाड़ी दरकने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस से पहाड़ी में भूस्खलन हुआ और भारी मात्रा में मलबा नीचे आ गिरा।

ये भूस्खलन गूईनाला से दोनाली के बीच में हुआ है। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई भी मणिमहेश यात्री चपेट में नहीं आया। भूस्ख्लन की ये घटना बुधवार की है। जब पहाड़ी दरकी और भूस्खलन हुआ तो किसी यात्री ने इसे अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि इस घटना में जानमाल का कोई नुक्सान नहीं हुआ है।

उधर, प्रशासन ने इस रास्ते से यात्रियों के जाने पर पाबंदी और सूचना बोर्ड लगा दिया है। यात्रियों को हड़सर से मणिमहेश जाने वाले मुख्य व पुराने रास्ते से ही आवाजाही करनी की सलाह दी गई है, ताकि किसी प्रकार से जानमाल का नुक्सान न हो। वहीं विभाग भी रस्ते को शीघ्र ठीक करने में जुट गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...