हिमाचल के दूसरे सबसे बड़े अस्‍पताल टांडा से हटाए सभी सुरक्षा कर्मी, अस्पताल में चरमराई व्यवस्था

--Advertisement--

Image

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल डाक्‍टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा में शनिवार से सर्विसमैन कार्पोरेशन के सुरक्षा कर्मियों को हटा दिया गया है। सुरक्षा कर्मियों को ड्यूटी से हटाने के साथ ही अस्पताल में अव्यवस्था का आलम हो गया है। सुबह से ही लोग अस्पताल में पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें संभालने व गाइड करने वाला कोई नहीं है।

यहां बता दें कि अस्पताल प्रशासन और सर्विसमैन कार्पोरेशन ने 16 अप्रैल से सुरक्षा कर्मियों को ड्यूटी पर न आने का फरमान जारी किया था, जिस कारण अस्पताल में यह अव्यवस्था का आलम मच गया है। टांडा में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों पर एक बार फिर से कालेज प्रशासन और सुरक्षा कर्मी आपूर्ति करने वाली हिमाचल प्रदेश सर्विसमैन कार्पोरेशन के बीच भुगतान विवाद के चलते यह संकट आया है।

हिमपैस्को ने कालेज प्रशासन को नोटिस दिया था कि उनका भुगतान तुंरत किया जाए, अन्यथा वो अपना सुरक्षा कर्मी आपूर्ति का टेंडर खत्म कर देंगे। इसके बाद हिमप्रैस्को की ओर से कालेज में एक आम नोटिस निकालकर 16 अप्रैल से सुरक्षा कर्मियों को काम पर न आने का तानाशाही पूर्ण फरमान जारी कर दिया था।

सुरक्षा कर्मियों की यूनियन टांडा मेडिकल कालेज सुरक्षा कर्मचारी यूनियन प्रधान विवेक राणा व सचिव सुनील ने हिमपैस्को व कालेज प्रशासन पर सुरक्षा कर्मियों का शोषण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब से सुरक्षा कर्मियों ने यूनियन का गठन किया है, तब से कालेज प्रशासन व हिमपैस्को लगातार ऐसी हरकतें कर रहे हैं।

जिससे सुरक्षा कर्मियों को काम से हटाया जा सके। यूनियन नेताओं ने कहा कि हिमपैस्को एक सरकारी कार्पोरेशन है, लेकिन श्रम कानूनों के तहत कर्मचारियों को आज तक नियुक्ति पत्र भी नहीं दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...