हिमाचल के चार जिलों में नए औद्योगिक क्षेत्र, कहां-कहां स्थापित होंगे उद्योग, देखें यहां

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

प्रदेश के चार जिलों में नए औद्योगिक क्षेत्र चयनित हुए हैं। इन क्षेत्रों में नए उद्योग स्थापित होने से रोजगार की संभावनाएं भी आने वाले दिनों में बढ़ सकती है। इन औद्योगिक क्षेत्रों को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से अधिसूचना जारी हो गई है। इन क्षेत्रों को केंद्र की मदद से विकसित किया जाएगा।

सोलन के बीबीएन समेत ऊना के थतहाल और जीतपुर बेहड़ी, कांगड़ा के कंदरौड़ी और मंडी के पंडोह में करीब 30 हजार करोड़ से यह औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। इन औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित करने में राज्य और केंद्र सरकार 50-50 फीसदी की हिस्सेदारी पर काम करेगी।

इससे राज्य के इस सबसे बड़े औद्योगिक और फार्मा हब बीबीएन को मदद मिलेगी। स्थायी समिति की सिफारिश के आधार पर सात नए औद्योगिक क्षेत्रों का चयन प्रदेश भर में किया गया है।

इनमें नालागढ़ के मंझौली और मेसाटिब्बा में 436-06 बीघा, मल्कू माजरा में हीरापुर, मल्कूमाजरा और गुरुमाजरा में 373-19 बीघा, कदीन में 186-03 बीघा,

ऊना के थतहाल में 7-38-85 हेक्टेयर, जीतपुर बेहड़ी में 12-50-99,

कांगड़ा के कंदरौड़ी में 21-2-76 हेक्टेयर

और मंडी के पंडोह में 12-2-2 बीघा जमीन को औद्योगिक क्षेत्र के लिए अधिसूचित किया गया है।

उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नए चार जिलों में नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने जा रहे हैं। आने वाले दिनों में यहां उद्योगों के स्थापित होने से प्रदेश को आर्थिक तौर पर फायदा पहुंचेगा। अब आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों को विकसित करने की प्रक्रिया तेजी से शुरू की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...

सीएम के सलाहकार के बेटे पर हमला करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जानें कैसे रची थी साजिश?

हिमखबर डेस्क  शिमला पुलिस ने मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश...

कांगड़ा में सनसनी! ननिहाल आए 10वीं के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना रैहन...

विधानसभा में उठा मुद्दा, अब स्पा सेंटरों के लिए ”नए नियम”, उद्योग मंत्री का बड़ा ऐलान

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य में संचालित...