हिमाचल का कुख्यात तस्कर चरस के साथ धराया

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

पहले से तस्करी के आरोप में जमानत पर चल रहा हिमाचल प्रदेश का कुख्यात तस्कर एक बार फिर पुलिस के शिकंजे में आ गया है। इस बार इस तस्कर को हरियाणा पुलिस ने 30 लाख रूपए के चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस तस्कर के खिलाफ पहले से तीन मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। आरोपी चंडीगढ़ की बुडैल जेल से जमानत पर रिहा हुआ था उसके बाद भी वह तस्करी का काम कर रहा था।

जानकारी के अनुसार सीआईए नरवाना की एक टीम गांव ढाकल में हाईवे ओवरब्रिज के नीचे थी। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि ढाकल बस अड्डा पर एक व्यक्ति चरस की खेप लेकर आने वाला है। जिसके बाद टीम ने ढाकल बस अड्डा पर जाल बिछाया। थोड़ी देर में एक व्यक्ति काले रंग का बैग लेकर प्राइवेट बस से उतरा।

सीआईए टीम ने मौका पर राजपत्रित अधिकारी अवनेंदर सिंह एसडीओ पंचायती राज नरवाना को बुलाकर उनकी हाजिरी में आरोपी की तलाशी ली, तो बैग से चरस बरामद हुई। इसका वजन करने पर 3 किलोग्राम मिला। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी सप्लाई नरवाना, जींद और कैथल एरिया में की जानी थी। पकड़ी गई चरस की कीमत करीब 30 लाख रूपए बताई जा रही है।

आरोपी चरस तस्कर की पहचान तुलाराम निवासी भागोल, थाना करसोग, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। यह हिमाचल प्रदेश में कुख्यात चरस तस्कर है। आरोपी व सप्लायर तुला राम के खिलाफ थाना सदर नरवाना में प्रकरण दर्ज कर आगामी कारवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...